-
☰
No image found.
हरियाणा: रतिया में 7.12 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: रतिया में 24 अगस्त को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध जांच शाखा रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 7.12 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
विस्तार
हरियाणा: रतिया में 24 अगस्त को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध जांच शाखा रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 7.12 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काकू पुत्र चिरंजी लाल तथा जगदीप सिंह उर्फ गगी उर्फ दीप पुत्र प्रेम चंद, दोनों निवासी गांव महमदकी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 23 हजार रुपये नकदी तथा कार भी कब्जे में ली है। आरोपियो को माननीय न्यायलय मे पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अपराध जांच शाखा रतिया प्रभारी उप निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव महमदकी से खाई रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव खाई की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ने लगी और बंद हो गई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार में सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अतिरिक्त कार से एक लाइटर, नोटों से बनाई गई पाइप व सिल्वर फॉयल, 1 लाख 23 हजार रुपये नकद भी बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन, नकदी, कार तथा अन्य बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रतिया में मुकदमा नम्बर 192 दिनांक 23.08.2026 धारा 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने दोहराया एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी पर ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’, छात्रावास में हुआ वृहद वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: प्रेम रावत की 60 साल की शांति यात्रा, यशोभूमि में भव्य समारोह
मध्य प्रदेश: वन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा एमपी, वनकर्मियों की होगी नई भर्ती
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी अमन-शांति और मोहब्बत से मनाने की अपील
ओडिशा: पुरी में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सुधार पर आयोजित हुआ आलोचनाचक्र
