-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने बाबा बैजूधाम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 24 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के अन्तिम सोमवार के पावन अवसर पर आज धनघटा अन्तर्गत बाबा बैजूधाम मन्दिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दुग्धाभिषेक किया गया तथा जनपदवासियों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 24 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के अन्तिम सोमवार के पावन अवसर पर आज धनघटा अन्तर्गत बाबा बैजूधाम मन्दिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दुग्धाभिषेक किया गया तथा जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गयी। पूजन-अर्चन उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, ड्यूटी स्थलों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन-पूजन कर सके। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए । अधिकारीद्वय ने श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की गयी हैं, जिससे श्रद्धालु निर्भय एवं सुव्यवस्थित वातावरण में अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना कर सकें।
उत्तर प्रदेश: अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने दोहराया एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी पर ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’, छात्रावास में हुआ वृहद वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: प्रेम रावत की 60 साल की शांति यात्रा, यशोभूमि में भव्य समारोह
मध्य प्रदेश: वन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा एमपी, वनकर्मियों की होगी नई भर्ती
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी अमन-शांति और मोहब्बत से मनाने की अपील
ओडिशा: पुरी में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सुधार पर आयोजित हुआ आलोचनाचक्र
