Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी अमन-शांति और मोहब्बत से मनाने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Yaseen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/08/2026 11:39:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Yaseen ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:39:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  शीशगढ़ /मोहसिने इंसानियत हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम की पैदाइश का दिन है इस दिन को पूरे शानो शौकत के साथ अदब से मनाएं जुलूस ए मोहम्मदी में पाक साफ बा

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  शीशगढ़ /मोहसिने इंसानियत हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम की पैदाइश का दिन है इस दिन को पूरे शानो शौकत के साथ अदब से मनाएं जुलूस ए मोहम्मदी में पाक साफ बा बूजू सर ढक्कन शरीक हो दुरुद ओ सलाम और नाते नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पड़ते हुए चले जुलूस के दौरान लंगर के तौर पर खाने-पीने की चीजें ना लौटाए क्योंकि यह रिज्क की बेहुरमती है दुआएं करें नजरों नियाज करें गुरबाओ मसाकीन बेसहारा मजबुरों की मदद करें

कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे किसी की दिल आजारी हो जुलूसए मोहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में अदबो एहतराम के साथ चलें मौलाना मुफ्ती मोहम्मद तौफीक अहमद नईमी ने कहा हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि सल्लम की मिलाद भी मनाए और अल्लाह के रसूल से अपनी जान औलाद मां बाप और आम लोगों से ज्यादा मोहब्बत करें लिहाजा हम तमामी मुसलमानों को अपने नबी से मोहब्बत करना चाहिए क्योंकि आप से मोहब्बत करना ही ईमान की असल है मोहब्बत ए रसूल ही हमारी कामयाबी की जमानत है इसके बगैर हमारा ईमान ना मकम्मल है।