-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी पर ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’, छात्रावास में हुआ वृहद वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन के तत्वावधान में अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन के तत्वावधान में अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’ अभियान के तहत छात्रावास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनमें अशोक, कदम्ब, तुलसी, आंवला, बेलपत्र, आम, जामुन, नीम, पीपल और गुड़हल सहित कई पौधे शामिल रहे। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती रोमिका जैन, वैभव जैन और छात्रावास स्टाफ की मौजूदगी रही। इसके अलावा जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डे, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा उर्फ चंकी भैया और अंकित जैन समेत संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला विंग से श्रीमती अश्विन कुशवाह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा एडवोकेट कुलदीप प्रजापत, महेश राठौर, योगेंद्र जादमें, मुकेश खटीक, नरेश राठौर और मुकेश जैन समेत अन्य सदस्यों ने पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, संस्थानों और आसपास के खाली स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पौधारोपण और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पौधा—प्रकृति के नाम’ और ‘एक संकल्प—स्वच्छ एवं हरित भारत के नाम’ का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के वृक्षारोपण अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की बात कही।
उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज, चारों बॉर्डर पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार
उत्तर प्रदेश: मेहदावल में 8.30 किमी की 5 सड़कों को मंजूरी, 8.28 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्च
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान, एएसपी ने किया श्रमदान
उत्तर प्रदेश: अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने दोहराया एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प
