-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कम्युनिटी पुलिसिंग और मिशन शक्ति की पहल, पुलिस टीम ने बुजुर्गों, महिलाओं और बेसहारा बच्चों को दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आज दिनांक 24.08.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों लावारिस व्यक्तियों व बेसहारा बच्चों से मुलाकात की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आज दिनांक 24.08.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों लावारिस व्यक्तियों व बेसहारा बच्चों से मुलाकात की गई। इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति टीम के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों लावारिस वेसहारा बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है। थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
उत्तर प्रदेश: बरेली में तीन दिन से लापता 19 वर्षीय युवक, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट गेट पर फिर आत्मदाह की कोशिश, परेशान दंपति ने छिड़का मिट्टी का तेल
उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज, चारों बॉर्डर पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार
उत्तर प्रदेश: मेहदावल में 8.30 किमी की 5 सड़कों को मंजूरी, 8.28 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्च
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान, एएसपी ने किया श्रमदान
