Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान, एएसपी ने किया श्रमदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/08/2026 01:08:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/08/2026 01:08:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वयं श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिस लाइन परिसर में फैले कूड़ा-कचरे और गंदगी को हटाया गया तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए साफ-सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की।उन्होंने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने का संदेश देते हुए आमजन से भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के साथ अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। अभियान में प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव समेत पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग ने स्वच्छ परिसर, स्वस्थ वातावरण और जिम्मेदार समाज के संकल्प के साथ स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।