-
☰
No image found.
ओडिशा: पुरी में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सुधार पर आयोजित हुआ आलोचनाचक्र
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: पुरी स्थित इन्द्रद्युम्न सरोवर संलग्न माॅ जागेश्वरी की मंदिर प्रांगण पर अंतर्जातीय श्रीजगन्नाथ चेतना व विवेकानंद युवा शक्ति के तत्वावधान में 24 अगस्त पुर्वाह्न को धर्म,संस्कृति व सामाजिक सुधार को लेकर एक
विस्तार
ओडिशा: पुरी स्थित इन्द्रद्युम्न सरोवर संलग्न माॅ जागेश्वरी की मंदिर प्रांगण पर अंतर्जातीय श्रीजगन्नाथ चेतना व विवेकानंद युवा शक्ति के तत्वावधान में 24 अगस्त पुर्वाह्न को धर्म,संस्कृति व सामाजिक सुधार को लेकर एक आलोचनाचक्र आयोजित हुआ । मुख्य अतिथी श्रीजगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय की पुर्व कुलपति प्रोफेसर डः हरिहर होता ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर इसकी विधिवत उद्घाटन किया । उन्होने अपनी संवोधन में कहा कि प्राचीन वैदिक युग की महर्षि कणाद से लेकर आधुनिक युग की श्रीचैतन्य के दिखाये गये भक्तिमार्ग की आज भी प्रासंगिकता है । युवाओं को उसे अनुसरण करने के लिए उन्होने आग्रह किया । श्रीजगन्नाथ मंदिर परिचालन समिति सदस्य तथा श्रीमंदिर पुरोहित व पुरी वोलि पुस्तक की लेखक डः सिद्धेश्वर महापात्र ने संत कबीर के वारे में दिल को छुने वाली एक विश्लेषण प्रस्तुत की । युवाओं के लिए दृष्टिशक्ति रहित संतकवि भीमभोई के वार्त्ता को लेकर भूपति पंडित ने आलोचना की । इस कार्यक्रम की आयोजन में डः श्रीकांत पंडा,अजय कुमार साहु,पुर्व महाविद्यालय अध्यक्ष मनोज कुमार सामंतराय, संतोष कुमार साहु,पुर्व अध्यापक विश्वजीत दास, कृष्णचंद्र महापात्र संतोष महांति एवं पुर्व अध्यक्ष सूरत कुमार स्वाइँ के विशेष सहयोग रहा । स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में वढचढकर भाग लिए । कार्यक्रम का संचालन तथा अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक सुकान्त कुमार महांति ने किया । आखिर में सभाध्यक्ष का गाया हुआ भजन और सर्वधर्म प्रार्थना के वाद आलोचनाचक्र की सभाकार्य समाप्त हुआ । इस अवसर पर शिक्षक कुलमणि दोरा के द्वारा प्रस्तुत भंडारा का आनंद उपस्थित सवने उठाए ।
उत्तर प्रदेश: अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने दोहराया एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी पर ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’, छात्रावास में हुआ वृहद वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: प्रेम रावत की 60 साल की शांति यात्रा, यशोभूमि में भव्य समारोह
मध्य प्रदेश: वन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा एमपी, वनकर्मियों की होगी नई भर्ती
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी अमन-शांति और मोहब्बत से मनाने की अपील
