-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनके प्रार्थना-पत्र पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लें और उनका त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
