-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नीलमणि की पहल से अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, धनघटा तहसील में सात टीन शेड चैंबर का हुआ लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धनघटा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए तैयार कराए गए सात टीन शेड चैंबर का सोमवार को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि की ओ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धनघटा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए तैयार कराए गए सात टीन शेड चैंबर का सोमवार को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि की ओर से निजी संसाधनों से लाखों रुपये की लागत से तैयार कराए गए इन चैंबरों के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की मौजूदगी खास रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर चैंबर का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे समेत जनपद बार एसोसिएशन और तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जय चौबे बोले- सेवा और समर्पण की मिसाल हैं नीलमणि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने नीलमणि की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में सेवा और समर्पण की भावना को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र के विकास और समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से लगातार कार्य करना उनकी कर्मठता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की सुविधा उपलब्ध कराना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की जरूरत को समझते हुए किया गया उपयोगी प्रयास है। ऐसी पहल से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है और दूसरे लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। रमापति राम त्रिपाठी ने भी की सराहना मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने भी नीलमणि के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ इच्छाशक्ति और समाजसेवा की भावना से किए गए कार्य प्रेरणादायी होते हैं। निजी संसाधनों से जनहित के कार्य कराना और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक सरोकार की भावना को दर्शाता है। उन्होंने बिड़हर घाट पर कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की पहल को भी सराहनीय बताया। उन्होंने युवाओं से समाजहित में ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने भी नीलमणि के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था कराया जाना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संतकबीरनगर जनपद के गठन में नीलमणि के संघर्ष और योगदान को भी याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत नीलमणि और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय द्वारा अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत से हुई। अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल, विप्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी की नहीं है कोई कमी, 4 लाख कुंतल से ज्यादा स्टॉक मौजूद
मध्य प्रदेश: शिव पुराण कथा में आचार्य ने सुनाई भगवान गणेश के प्रथम पूज्य बनने की कथा
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता अर्जुन पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना की
मध्य प्रदेश: तेन्दूखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
