-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता अर्जुन पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना की
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा संयोजक एवं जिला कार्य समिति सदस्य अर्जुन पटेल का जन्मदिन क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा संयोजक एवं जिला कार्य समिति सदस्य अर्जुन पटेल का जन्मदिन क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनकर जन्मदिन की बधाई दी और संगठन व समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। अर्जुन पटेल ने लंबे समय तक भाजपा संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं और समर्थकों ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ये प्रमुख जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद: वरिष्ठ नेता: मनोहर मंडलोई, नारायण सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष: जितेंद्र मंडलोई प्रमुख कार्यकर्ता एवं समर्थक: विशाल लाठिया, राजा भानेज, संदीप पटेल, मिथुन हाडा, राम मंडलोई, संतोष चौधरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, हिम्मतगीरी गोस्वामी सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता। कार्यक्रम के अंत में अर्जुन पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ समाज व संगठन की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
