Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना अहरौरा पुलिस ने ₹20-20 हजार के इनामिया दो गो-तस्करों को गिरफ्तार, 21 गोवंश बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/12/2025 05:22:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/12/2025 05:22:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा इनामिया/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा इनामिया/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंश को बरामद किया गया था। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अन्य गो-तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-287/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम, 3/5ए/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹20-20 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अभियोग में वांछित इनामिया अभियुक्  मुनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र फेका विश्वकर्मा, निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चंदौली (हाल पता– स्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ, बिहार)  सचाऊ बिन्द पुत्र बौडम, निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर (हाल पता– मेड़रिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर) को अहरौरा क्षेत्र के भक्शी नदी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों इनामिया अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।