-
☰
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए जागरूकता मेला, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्ज़ापुर के सिटी ब्लॉक में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के लिए जागरूकता मेला आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्ज़ापुर के सिटी ब्लॉक में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के लिए जागरूकता मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि तथा उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायनों से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मझवां विधायक श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया और कृषि क्षेत्र में तकनीकी जानकारी अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल