-
☰
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर थाना शेरकोट पर तैनात मुख्य आरक्षी की मृत्यु, पुलिस ने शुरू की जाँच
जिला बिजनौर थाना शेरकोट पर तैनात मुख्य आरक्षी की मृत्यु, पुलिस ने शुरू की जाँच - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर अवगत कराना है कि थाना शेरकोट पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 528 राहुल कुमार जिनकी ड्यूटी दिनांक 22.11.2023 को थाना शेरकोट की चौकी रामगढ क्षेत्र के हाफिजाबाद बैरियर ड्यूटी लगी थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर अवगत कराना है कि थाना शेरकोट पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 528 राहुल कुमार जिनकी ड्यूटी दिनांक 22.11.2023 को थाना शेरकोट की चौकी रामगढ क्षेत्र के हाफिजाबाद बैरियर ड्यूटी लगी थी। मुख्य आरक्षी राहुल उपरोक्त डियूटी के पश्चात अपने सरकारी आवास थाना अफजलगढ के लिए रवाना हुए थे, जोकि आवास पर नही पहुंचे। मुख्य आरक्षी राहुल के परिजनों द्वारा थाना शेरकोट पर सूचना दी कि, आपके थाने में तैनात मुख्य आरक्षी राहुल कुमार घर नही पहुंचे। इस सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन जी तुरन्त मौके पर पहुंचे कर छानबीन की और थाना शेरकोट व अफजलगढ पुलिस द्वारा खोजबीन की गई तो राहुल का शव कस्बा अफजलगढ़ क्षेत्रान्तर्गत गुरुद्वारा के पास आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग होना पाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे तथा उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा जिला अस्पताल मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से वार्ता की गई तथा थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत आत्महत्या करने की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौजूद रहे।
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया!
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब