-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी का सख्त आदेश पेट्रोल-डीजल या गैस की जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व- त्यौहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून- व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियां की मंगलवार को समीक्षा की.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व- त्यौहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून- व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियां की मंगलवार को समीक्षा की. उन्होंने हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता जानने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है. आपूर्ति और वितरण सामान्य है. अधिकारियों से कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने पाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. अधिकारी फील्ड में उतरकर निरीक्षण करते रहें. जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुंभरी देवी सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर, ललिता देवी सीतापुर सहित सहित प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे. अयोध्या में 27 मार्च को श्री रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए. पुलिस भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की कार्य योजना लागू करें. वही 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या और मथुरा आगमन प्रस्तावित है. सभी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं समय से की जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 मार्च को अलविदा की नमाज के बाद 14- 15 मार्च को सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा है. वहीं 20- 21 मार्च को ईद- उल- फितर मनाए जाने की संभावना है. यह अवधि कानून- व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा पू री सतर्कता बरती जाए. किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए. समाज- विरोधी अथवा राष्ट्र- विरोधी विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जाए।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बारिश में जलभराव रोकने की योजना पर करी चर्चा
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन