Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भूजल सप्ताह का हुआ समापन, जल संरक्षण के लिए निकली जनजागरूकता रैली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 03:46:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 03:46:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘भूजल सप्ताह’ का समापन जनजागरूकता रैली के साथ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘भूजल सप्ताह’ का समापन जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प अभियान के तहत निकाली गई इस रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए लोगों को जल बचाने और भूजल संरक्षण का संदेश दिया। विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान ‘जल है तो कल है’, ‘जल ही जीवन है’ और ‘जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से घटता भूजल स्तर एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए, तो आने वाले वर्षों में पेयजल और सिंचाई के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जल का विवेकपूर्ण उपयोग करे और वर्षा जल संचयन जैसी तकनीकों को अपनाकर भूजल स्तर को बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि वर्षा जल का संग्रह, जल स्रोतों की नियमित सफाई, अनावश्यक जल बर्बादी रोकना तथा पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, खेत और कार्यस्थल पर जल बचाने का संकल्प ले, तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुरक्षित रखे जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से भूजल संसाधनों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Related News

मध्य प्रदेश: मौत को दावत दे रही सड़क की धंसी पट्टी, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के 5 पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹3.09 लाख से अधिक

उत्तर प्रदेश: लोकायुक्त की जांच दूसरे मंडल की एजेंसी को सौंपने की करी मांग, अभिलेख गायब होने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का हुआ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: विकास खंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किसानों को वितरित किए गुणवत्तापूर्ण बीज


Featured News