Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, ₹10 हजार रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 03:33:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 03:33:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन, बस्ती मंडल की टीम ने चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन, बस्ती मंडल की टीम ने चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील और चकबंदी विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम जिगिना निवासी कन्हैयालाल ने शिकायत की थी कि उनकी गाटा संख्या 295मी/0.025 भूमि को 'असंक्रमणीय से संक्रमणीय' दर्ज करने के एवज में चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह द्वारा ₹10,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती मंडल की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप टीम प्रभारी राम आशीष यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए थाना महुली लाया गया, जहां उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद तहसील धनघटा और चकबंदी विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य के नाम पर रिश्वत मांगने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

मध्य प्रदेश: मौत को दावत दे रही सड़क की धंसी पट्टी, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के 5 पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹3.09 लाख से अधिक

उत्तर प्रदेश: लोकायुक्त की जांच दूसरे मंडल की एजेंसी को सौंपने की करी मांग, अभिलेख गायब होने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का हुआ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: विकास खंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किसानों को वितरित किए गुणवत्तापूर्ण बीज


Featured News