Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मोती संवर्धन योजना से बढ़ेगी किसानों की आय, तालाबों में मोती पालन पर मिलेगा 40% अनुदान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 01:42:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 01:42:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकार किसानों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मोती संवर्धन योजना संचालित कर रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकार किसानों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मोती संवर्धन योजना संचालित कर रही है। इस योजना के माध्यम से अब तालाबों और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मोती उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। बलरामपुर प्रशासन ने इच्छुक मत्स्य पालकों और उद्यमियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। मोती संवर्धन योजना का मुख्य उद्देश्य अनुपयोगी जल संसाधनों का सदुपयोग करना, मोती उत्पादन को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार इच्छुक किसान अपने खेत तालाब और निजी तालाबों में निर्धारित मानकों के अनुसार मोती पालन इकाई स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से मोती उत्पादन कर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक और पात्र लाभार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए विभागीय पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। बलरामपुर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जल संसाधनों का सदुपयोग करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्य विभाग, बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Related News

मध्य प्रदेश: मौत को दावत दे रही सड़क की धंसी पट्टी, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के 5 पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹3.09 लाख से अधिक

उत्तर प्रदेश: लोकायुक्त की जांच दूसरे मंडल की एजेंसी को सौंपने की करी मांग, अभिलेख गायब होने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का हुआ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: विकास खंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किसानों को वितरित किए गुणवत्तापूर्ण बीज


Featured News