-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सड़क पर थूकने के विवाद में किया हमला, प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में धनघटा थाना पुलिस ने सड़क पर थूकने के विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मड़पौना के प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में धनघटा थाना पुलिस ने सड़क पर थूकने के विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मड़पौना के प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड में लगा मोटरसाइकिल का चैन-स्पॉकेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को मड़पौना गांव में सड़क पर थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौहान, उनके भाई राज चौहान और सचिन चौहान ने कमलचंद व उनके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में थाना धनघटा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास का मामला पाए जाने पर तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव व उनकी टीम ने मड़पौना के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड में लगा मोटरसाइकिल का चैन-स्पॉकेट भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप चौहान (प्रधान प्रतिनिधि), राज चौहान और सचिन चौहान, निवासी ग्राम मड़पौना, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी, कांस्टेबल रामप्रवेश राजभर, आरक्षी आशीष मिश्रा तथा आरक्षी नरेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
