-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के 5 पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹3.09 लाख से अधिक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी के शिकार 05 पीड़ितों को ₹3,09,571.18 की धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी के शिकार 05 पीड़ितों को ₹3,09,571.18 की धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग मामलों में पीड़ितों से सोलर सिस्टम लगाने, स्वास्थ्य विभाग की मशीन उपलब्ध कराने, लोन समाप्त कराने और पार्सल भेजने के नाम पर ठगी की गई थी। वहीं एक मामले में मोबाइल गुम होने के बाद उसका दुरुपयोग कर बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया तथा पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस कराई। वापस कराई गई धनराशि में सोलर सिस्टम के नाम पर ठगे गए ₹1,34,000, स्वास्थ्य विभाग की मशीन के नाम पर ठगे गए ₹70,000, गुम मोबाइल के दुरुपयोग से निकाली गई धनराशि में से ₹48,071.18, पार्सल भेजने के नाम पर ठगे गए ₹1,500 तथा लोन समाप्त कराने के नाम पर ठगे गए ₹56,000 शामिल हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, प्रभारी साइबर सेल वीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी रविकांत कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, आरक्षी अनुज शुक्ल एवं आरक्षी ऋतिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या QR कोड पर भरोसा न करें। किसी के साथ OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।
मध्य प्रदेश: मौत को दावत दे रही सड़क की धंसी पट्टी, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
