Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चोरी की तीन वारदातों का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा, हथियार समेत लाखों का सामान बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 02:52:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 02:52:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, घरेलू सामान के साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। बेलहरकला थाना प्रभारी हरिकेश भारती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झमरहिया पोखरा नगर पंचायत बेलहरकला के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलवर पुत्र शंकर निषाद निवासी सानी केवटलिया भीतरी टोला थाना मेंहदावल और अमन पुत्र राकेश निवासी घोड़ा गली थाना मेंहदावल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रात के समय बंद मकानों और संस्थानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना बखिरा और थाना बेलहरकला क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। पहली घटना में खलीलाबाद क्षेत्र के एक मकान से नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी किया गया था। दूसरी घटना में बखिरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवधरा से गैस सिलेंडर, साउंड सिस्टम, खाद्यान्न और जरूरी दस्तावेज चोरी किए गए थे। वहीं तीसरी घटना बेलहरकला क्षेत्र के एक घर में हुई चोरी से जुड़ी थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, दो अंगूठियां, फूल धातु का लोटा और थाल, गेहूं की बोरी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2000 रुपये नकद, एक तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लेते थे और कुछ सामान बेचकर खर्च चलाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में बेलहरकला थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और एंटी थेफ्ट टीम की अहम भूमिका रही।

Related News

मध्य प्रदेश: मौत को दावत दे रही सड़क की धंसी पट्टी, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के 5 पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹3.09 लाख से अधिक

उत्तर प्रदेश: लोकायुक्त की जांच दूसरे मंडल की एजेंसी को सौंपने की करी मांग, अभिलेख गायब होने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का हुआ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: विकास खंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किसानों को वितरित किए गुणवत्तापूर्ण बीज


Featured News