-
☰
उत्तर प्रदेश: दुर्जनपुर घाट की हनुमानगढ़ी, आस्था, चमत्कार और श्रद्धा का प्राचीन धाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आस्था, विश्वास और चमत्कार की धरती दुर्जनपुर घाट की हनुमानगढ़ी से जुड़ी पावन कहानी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आस्था, विश्वास और चमत्कार की धरती दुर्जनपुर घाट की हनुमानगढ़ी से जुड़ी पावन कहानी। हम आपको लिए चलते हैं। गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में स्थित एक ऐसे पवित्र स्थल पर, जहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है। टेढ़ी नदी के तट पर बसी हनुमानगढ़ी मंदिर, दुर्जनपुर घाट करीब 200 ईसा पूर्व से श्रद्धा का केंद्र मानी जाती है। कभी यह स्थान जंगल और बंजर भूमि हुआ करता था। बाबा सत्यनारायण दास ने भूमि दान कर यहाँ हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराई। समय बदला, मंदिर जर्जर हुआ, लेकिन आस्था अडिग रही। बाद में बाबा संजय दास ने मंदिर की सेवा संभाली और श्री बालाजी सरकार का जागरण शुरू किया। लेटेस्ट अपडेट ये है कि 2015 में जागरण और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हुआ और आज यह स्थान एक विशाल और दिव्य धाम के रूप में स्थापित है। इसी क्रम में मायाराम तिवारी पुत्र वेद प्रकाश तिवारी द्वारा रामायण पाठ हवन पूजन के उपरांत ब्राह्मण भोज व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान रक्षा राम तिवारी, आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल