Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोंडा में हाईटेंशन लाइन टूटी, पत्रकार की मौत; बिजली अधिकारियों पर FIR दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 09:56:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 09:56:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  नगर के पोर्टरगंज पथवलिया मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक पत्रकार की जान पर भारी पड़ गई। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर गिर गई,जिसकी चपेट में आने से पत्रकार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  नगर के पोर्टरगंज पथवलिया मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक पत्रकार की जान पर भारी पड़ गई। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर गिर गई,जिसकी चपेट में आने से पत्रकार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में एफआईआर संख्या 0322/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों जेई, एसडीओ, एक्सईएन, एसई और चीफ इंजीनियर को नामजद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया। उसी दौरान वहां मौजूद पत्रकार रंजीत तिवारी उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

10 साल से हो रही थी शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईटेंशन लाइन को हटाने या शिफ्ट करने की मांग पिछले करीब 10 वर्षों से की जा रही थी। कई बार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा अब एक जान गंवाकर भुगतना पड़ा। डीएम ने बनाई जांच टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित कर दी है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों को तत्काल दुरुस्त कराने की भी मांग उठाई गई है।

बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगा विभाग? यह हादसा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News