-
☰
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई-आईजीआरएस रैंकिंग में मीरगंज तहसील को मिला पहला स्थान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तहसील ने जनसुनवाई और आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रेड्रेसल सिस्टम) की जिले स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान पाया है यह रैंकिंग जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जारी की जाती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील ने जनसुनवाई और आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रेड्रेसल सिस्टम) की जिले स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान पाया है यह रैंकिंग जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जारी की जाती है। मीरगंज तहसील ने शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में मीरगंज तहसील को जिले में पहला स्थान मिला है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूरे तहसील प्रशासन के स्टाफ की कड़ी मेहनत को दिया। एसडीएम कुमार ने आगे कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस सफलता का श्रेय तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सहित तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत तथा आपसी समन्वय को दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई। तहसील प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही, जनहित में इसी तरह कार्य करते रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया है।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बारिश में जलभराव रोकने की योजना पर करी चर्चा
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन