Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सांसद ने उठाए चुनावी गड़बड़ी के सवाल, SDM पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sanjeev Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/02/2025 05:37:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sanjeev Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/02/2025 05:37:23 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिल्कीपुर में मतदान के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है औ प्रशासन निष्पक्षता से चुनाव कराने में नाकाम साबित हो रहा है। सांसद ने SDM और अन्य अधिकारियों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और कप्तान से तुरंत कार्रवाई की मांग की। सांसद ने एक बयान में कहा, "SDM खुद 20 मिनट तक वोट डाल रहा है, यह तो खुलेआम वोट लूटने जैसा है। प्रशासन का कोई असर नहीं हो रहा और पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।" सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि हर बूथ पर सैकड़ों की संख्या में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं और अधिकारी इस पर चुप्प हैं। उन्होंने चुनावी गड़बड़ी के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताइए, चुनाव आयोग को फैक्स भेजा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। SDM और ADM मिल्कीपुर में खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं, सांसद ने कहा। सांसद ने डीएम, कप्तान और चुनाव आयोग से मामले की तुरंत जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस आरोप के बाद चुनावी माहौल में और भी तकरार की संभावना जताई जा रही है।