-
☰
उत्तर प्रदेश: पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचा समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जनपद पहुँचा। लाल चन्द्र गौतम, प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी, के ऊपर चतवतपुर घाट, थाना कोतवाली देहात के पास कुछ अराजकतत्वों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी तथा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल जनपद गोण्डा पहुँचा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जनपद पहुँचा। लाल चन्द्र गौतम, प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी, के ऊपर चतवतपुर घाट, थाना कोतवाली देहात के पास कुछ अराजकतत्वों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी तथा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल जनपद गोण्डा पहुँचा। इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान अरशद हुसैन, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोण्डा, डॉ. रामकरन निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी, डॉ. संतोष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, सूरज सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोण्डा सदर, शिव सम्पत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गोण्डा सदर, किशन सोनकर, जिलाध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, गोण्डा उपस्थित रहे।
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया!
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब