-
☰
उत्तर प्रदेश: जेल में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शिवसैनिकों ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जेल में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख की जेल अधीक्षक से तीखी नोंक-झोंक हुई। शिवसैनिकों ने जेल अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी धरना प्रदर्शन जारी रखा और मजिस्ट्रेट जांच बिठाने एवं मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजने की मांग की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शिवसैनिकों ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जेल में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख की जेल अधीक्षक से तीखी नोंक-झोंक हुई। शिवसैनिकों ने जेल अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी धरना प्रदर्शन जारी रखा और मजिस्ट्रेट जांच बिठाने एवं मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजने की मांग की। शिवसैनिकों की बढ़ती संख्या को देख सी.ओ. सिविल लाइन और ए.सी.एम. प्रथम ने जेल पहुंचकर शिवसैनिकों से ज्ञापन लिया और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना जेल के बाहर आमरण अनशन करेगी। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, सरदार इंद्रजीत सिंह, राजपाल, राहुल कुमार, प्रदीप ठाकुर, आकाश कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गैंगरेप का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
NCR SAMACHAR/दिल्ली: स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक, विभिन्न जोन गठित करने पर बनी सहमति