Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा- श्याम नारायण सिंह

- Photo by : ncr samachar

उत्तर प्रदेश:   Published by: Anup Kumar , उत्तर प्रदेश:   Edited By: Talib, Date: 06/01/2025 06:33:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Anup Kumar ,
  • Edited By.: Talib,
  • Date:
  • 06/01/2025 06:33:54 pm
Share:

विस्तार

अनुप कुमार मिर्जापुर/ उत्तर प्रदेश: ग्राम सभा लतीफपुर स्थित चौहान बालू मंडी (हिनौता) अहरौरा में सोमवार को एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम नारायण सिंह, विनीत सिंह (सदस्य विधान परिषद मिर्जापुर-सोनभद्र) पहुंचे, जहां उनका स्वागत आयोजक अमरनाथ चौहान द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर किया गया।

कंबल वितरण समारोह में श्याम नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व प्रधान अमरनाथ चौहान ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर उदार हृदय से दीनदयालों की सेवा की। श्याम नारायण सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकार की सेवा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और हमें हमेशा जरूरतमंदों के बीच सेवा करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मानस प्रचार एवं जन उत्थान समिति हनुमान जी मंदिर गोला चोलापुर वाराणसी के विजय सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के बीच सेवा भाव में मानस दर्शन दिखाई देता है और यह सेवा करना परम धर्म है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, राम मनोहर यादव, सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, डॉक्टर अशोक शर्मा, बाबू विजय सिंह, गोपाल दास गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रमोद केसरी ने किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे, और यह कार्यक्रम क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश छोड़ने में सफल रहा।

Related News

दिल्ली: जामिया हमदर्द को मिला अनमोल हीरा: प्रो. एम,जेड. आब्दीन बने ऑफिसिएटिंग वाइस-चांसलर, पढ़े-लिखे तबके में खुशी की लहर

दिल्ली: जामिया हमदर्द को मिला अनमोल हीरा: प्रो. एम,जेड. आब्दीन बने ऑफिसिएटिंग वाइस-चांसलर, पढ़े-लिखे तबके में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश: चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल, जांच के बाद कार्रवाई का इंतजार

नई दिल्ली: जामिया की संस्थागत गरिमा पर हमला नाकाम: टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ का VC और रजिस्ट्रार को खुला समर्थन, पुलिस में शिकायत दर्ज

उत्तराखंड, पिथौरागढ़: ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’, धारी घुमलाकोट के ग्रामीणों ने 2027 चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी


Featured News