Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के साथ रह रही महिला की मौत

- Photo by :

उत्तर प्रदेश   Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश   Edited By: Yashika Verma, Date: 31/12/2024 04:35:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Yashika Verma,
  • Date:
  • 31/12/2024 04:35:55 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना बारादरी के अंतर्गत सतीपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टनकपुर की निवासी थी। महिला लगभग डेढ़ महीने से अपने प्रेमी शैलेंद्र के साथ रह रही थी।

प्रेमी शैलेंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि रात के करीब 2:00 बजे सविता को अचानक सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई। इस दौरान उसने सविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

इस घटना से जुड़े सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सविता अपने पति से तलाक लेने के बाद शैलेंद्र के साथ रह रही थी। वहीं, शैलेंद्र भी अपनी पत्नी को छोड़कर सविता के साथ रह रहा था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि महिला की मौत के कारणों का पता चल सके। मामले में अब तक किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
 


Featured News