Contact for Advertisement 9650503773


बोईसर में गणेश भक्तों में खुशी की लहर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भक्तों पर बरसाए फूल

बोईसर में गणेश भक्तों में खुशी की लहर

बोईसर में गणेश भक्तों में खुशी की लहर - Photo by : NCR Samachar

महाराष्ट्र   Published by: admin , Date: 13/09/2022 11:15:02 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 13/09/2022 11:15:02 am
Share:

संक्षेप

हर कार्यकरता को पीने के पानी की  बोतल और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। फुल देऊन त्यांच्या स्वागत ही केलं। गणेश मंडल के अध्यक्ष प्रभाकर राउल को मुस्लिम विकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशाद बी शेख ने शाल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

विस्तार

किशोर मूते: पालघर जिले के बोईसर के अवध नगर में मुस्लिम विकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशाद शेख, सचिव अब्दुल्ला शेख, उपसचिव इस्तियाक सय्यद, कार्यकारिणी सदस्य गुल मोहम्मद खान, एकता सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शमीम यासीन शेख, उपाध्यक्ष मुकाराम खान, सदस्य मुस्कान शेख, इलियास पठान के साथ अवध नगर के आरिफ मेमन, वस्सी शेख, इशा खान, मझहर भाई, खरकुल्ला बाबा, सर्वर अली खान, अनिस भाई, अब्दुल मुस्तफा चौधरी व अन्य अवध नगर के मुस्लिम लोगों ने ताज इंटरप्राइजेस के बाहर स्टॉल लगाकर गणेश भक्तों के  कार्यकर्त्यां पर फुलों कि बरसात की। 

हर कार्यकरता को पीने के पानी की  बोतल और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। फुल देऊन त्यांच्या स्वागत ही केलं। गणेश मंडल के अध्यक्ष प्रभाकर राउल को मुस्लिम विकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशाद बी शेख ने शाल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 
प्रभाकर राउल ने कहा कि गत 26 वर्ष से वे गणपती बाप्पा मोरया का विसर्जन करते आ रहे है, पर पहली बार मुस्लिम विकास सामाजिक संस्था द्वारा उनके साथ-साथ कार्यकर्ताओं का भी दिल से स्वागत किया है। वे यह भी बोले कि मुस्लिम समाज द्वारा आज शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, यह खुशी की बात तो है, पर सर्व धर्म संभव की भी बात है, एक अच्छी बात है। 
प्रभाकर राहुल ने मुस्लिम विकास सामाजिक संस्था के सभी पदाधिकारियों को अपने हाथ से खजूर खिलाकर आनंद व्यक्त किया।