Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान जोधपुर के डॉ. विश्नोई चुने गए इंडीयन केमिकल सोसाइटी के कौंसिल मेम्बर 

डॉ. विश्नोई चुने गए इंडीयन केमिकल सोसाइटी के कौंसिल मेम्बर

डॉ. विश्नोई चुने गए इंडीयन केमिकल सोसाइटी के कौंसिल मेम्बर - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: Sandeep , Date: 19/12/2022 11:00:38 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Sandeep ,
  • Date:
  • 19/12/2022 11:00:38 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान के जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविध्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. ओमप्रकाश विश्नोई इंडीयन केमिकल सोसाइटी कोलकाता के उत्तरी ज़ोन से निर्विरोध रूप से काउन्सिल मेम्बर बनाया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष (2023-25) तक रहेगा।

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविध्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. ओमप्रकाश विश्नोई इंडीयन केमिकल सोसाइटी कोलकाता के उत्तरी ज़ोन से निर्विरोध रूप से काउन्सिल मेम्बर बनाया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष (2023-25) तक रहेगा।

भारत की एक प्रमुख वैज्ञानिक सोसाइटी, जिसकी स्थापना 1924 में रसायन शास्त्र एवं सम्बंध विषयों के राष्ट्रीय मंच के रूप में की गई है। यह सोसाइटी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। दरअसल इससे पहले डॉ ओमप्रकाश विश्नोई गुरु जम्भेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ के निदेशक के रूप में भी विश्वविध्यालय में अपनी सेवाए दे रहे है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूकता के साथ-साथ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नये परिसर में पेड़-पौधे लगवा कर प्रोफ़ेसर जेताराम विश्नोई स्मृति पार्क का निर्माण भी करवाया गया है। प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागृति हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेमिनार तथा पर्यावरण संरक्षण रैली का आयोजन भी करवाते है।