-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: खुले नाले के जाल में फंसा राहगीर का पैर, स्थानीय लोगों ने कटर से निकाला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया शहर के टाउन हॉल के पास नगर पालिका की लापरवाही का मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया शहर के टाउन हॉल के पास नगर पालिका की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां खुले नाले के जाल में एक राहगीर का पैर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कटर मशीन की मदद से जाल को काटकर राहगीर का पैर सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि एक दुकानदार शौचालय जाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर खुले नाले के जाल में फंस गया। पैर फंसने के बाद वह काफी देर तक परेशान रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए कटर मशीन मंगवाई और जाल को काटकर उसे बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि टाउन हॉल के आसपास खुले नाले और क्षतिग्रस्त जाल लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दिन के समय तो लोग किसी तरह इनसे बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए खुले नालों और क्षतिग्रस्त जालों को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की स्थिति बन सकती है।
उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त
उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक
गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
