Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

​​​​​​​

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश:  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 05:12:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश:
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 05:12:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 वीर जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बलों के अदम्य साहस, क

विस्तार

मध्य प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 वीर जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बलों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा एवं सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात पुलिस परेड द्वारा शहीद स्मारक पर सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया। समारोह में माननीय कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन  प्रहलाद पटेल, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा में उनके अपनों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वीर शहीदों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र उनकी अमर शहादत का सदैव ऋणी रहेगा