-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: तेन्दूखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के खकरिया मार्ग पर शासकीय कॉलेज के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेन्दूखेड़ा वार्ड नंबर 9
विस्तार
मध्य प्रदेश: तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के खकरिया मार्ग पर शासकीय कॉलेज के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेन्दूखेड़ा वार्ड नंबर 9 निवासी मनोज साहू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश: 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
उत्तर प्रदेश: महिला आयोग की चौपाल में सुनीं महिलाओं की समस्याएं, नीलम प्रभात ने दिया भरोसा
राजस्थान: ग्वार फसल में रोग की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह
राजस्थान: नागौर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण शुरू
उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी तेज, बॉर्डर पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार
