Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित, मानसिंह शेरगढ़ बने जिलाध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh (RJ) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:08:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh (RJ) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:08:23 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की प्रथम जिला साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल के पर्यवेक्षण में तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की प्रथम जिला साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल के पर्यवेक्षण में तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मानसिंह शेरगढ़ को जिलाध्यक्ष और अनूप पाराशर को जिलामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही कमल सिंह तंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र इंदौलिया को कोषाध्यक्ष, ट्विंकल बंसल को महिला उपाध्यक्ष, राकेश शर्मा को उपाध्यक्ष, गौरीशंकर पांडे व रमन कटारा को सचिव और पुष्पा शर्मा को महिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गईं।

विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। इनमें निहाल सिंह (अध्यापक सदस्य), दिलावर सिंह (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), मान सिंह विधूड़ी (प्राध्यापक सदस्य), राकेश त्रिवेदी (प्रधानाचार्य सदस्य), गोविंद धाकड़ (शारीरिक शिक्षक सदस्य), निर्मला शर्मा (महिला शिक्षक सदस्य), अजीत कुमार जैन (संस्कृत शिक्षा सदस्य), मनमोहन शर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य) और तेजेंद्र शर्मा (कंप्यूटर शिक्षक सदस्य) शामिल हैं। साधारण सभा में जिले के आठों खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श किया।
 


Featured News