-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 10 साल के अकदस ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनी पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विकासखंड के ग्राम पंचायत सेहुड़ा निवासी 10 वर्षीय बालक अकदस अदनान दुर्रानी पुत्र मोहम्मद अदनान ने अपना 10वां जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया।हर वर्ष की तरह इस बार भी अकदस ने जन्म-दिन की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विकासखंड के ग्राम पंचायत सेहुड़ा निवासी 10 वर्षीय बालक अकदस अदनान दुर्रानी पुत्र मोहम्मद अदनान ने अपना 10वां जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया।हर वर्ष की तरह इस बार भी अकदस ने जन्म-दिन की खुशियां पौधारोपण कर मनाई। जन्म के प्रथम वर्ष से ही अकदस द्वारा लगातार पौधारोपण किया जाता रहा है और यह सिलसिला लगातार जारी है।तीन भाईयों में सबसे बड़े अकदस के अतिरिक्त 7 वर्षीय आहिद अदनान दुर्रानी तथा 3 वर्षीय आरिज अदनान दुर्रानी भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने संदेश देते हैं।तीनों भाईयों के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर लगातार सराहना हो रही है।तीनों भाईयों द्वारा अबतक दर्जनों छायादार,फलदार एवं औषधीय फल लाभ दे रहे हैं।पिता मोहम्मद अदनान ने बताया कि उनके बच्चों का पर्यावरण संरक्षित करने के प्रति काफी लगाव है उन्होंने कहा कि आगे भी वह तीनों बेटों से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलवाएंगे तथा इलाके को हरा-भरा रखने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।
उत्तर प्रदेश: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बिहार: NEET-UG में बिहार के आयुष ने हासिल की AIR-4, एम्स दिल्ली में MBBS का सपना हुआ साकार
उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: अनियमित बारिश पर सीएम योगी सख्त, बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश
