Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 05:43:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 05:43:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम भरतपुर में पूर्व प्रधान अमित मलिक के घर के पास बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम भरतपुर में पूर्व प्रधान अमित मलिक के घर के पास बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा सोनी सिंह, वन दरोगा कौशेद्र यादव, राजीव, प्रमोद कुमार और टाइगर ट्रैकर शामिल रहे। टीम ने काफी सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे आबादी से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया।

आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी कई बार अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की टीम हर बार मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुकी है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद खेतों और आबादी के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।