-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब एक ही जगह मिलेंगी नामांकन से अपडेट तक की सुविधाएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के लिए जिले के लोगों को अब अलग-अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के लिए जिले के लोगों को अब अलग-अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बड़गो (खटौली) मेंहदावल रोड स्थित जिला अस्पताल के पास UIDAI आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। केंद्र पर आधार नामांकन, संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट और प्रिंट सहित कई सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक महेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र पर बच्चों और वयस्कों के नए आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता संशोधन कराया जा सकेगा। लोगों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा केंद्र का संचालन सप्ताह के सातों दिन किया जाएगा। यहां प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता है। इससे आधार से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने और लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधा देने के लिए मांग के आधार पर विशेष आधार कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही आधार नामांकन और अपडेट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। नए आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से जिले के लोगों को आधार से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी। खासतौर पर बच्चों के नए आधार नामांकन, दस्तावेजों में बदलाव और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए लोगों को अब अलग-अलग केंद्रों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश ने रोकी शादी की रौनक, दूल्हा बारातियों और मेहमानों का करता रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी का तेज कटान, सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई; सुल्तानपुर गांव पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: बरेली में भाखड़ा नदी में कूदा युवक तीसरे दिन भी लापता, तेज बारिश से सर्च अभियान रुका
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश बनी आफत, दो जर्जर मकान गिरे; बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश: गोंडा से 5 KM दूर गांव बेहाल, सड़क बनी तालाब; 15 साल से एक ही प्रधान पर उठे सवाल
