-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नहर में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान में जुटी प्रशाशन
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रुतिहार गांव के पास नहर में सोमवार को करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रुतिहार गांव के पास नहर में सोमवार को करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नहर के पानी का बहाव इमलिया चट्टी की ओर से अदलहाट की दिशा में है। आशंका जताई जा रही है कि शव बहकर यहां तक पहुंचा हो। अदलहाट पुलिस ने युवती की पहचान कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति मृतका की पहचान करता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल थाना अदलहाट पुलिस को सूचना दें, ताकि आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बिहार: NEET-UG में बिहार के आयुष ने हासिल की AIR-4, एम्स दिल्ली में MBBS का सपना हुआ साकार
उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: अनियमित बारिश पर सीएम योगी सख्त, बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश
