-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उड़ीसा से बांदा ले जाया जा रहा था गांजा, 50.8 किलो माल हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 21 सितंबर 2026 को छितपुर मोड़, ग्राम बरकछा खुर्द के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक इको स्पोर्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई चार प्लास्टिक बोरियों से 50.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमेन्द्र सिंह, निवासी विलहरका, थाना करतल, बांदा और तुषार कुमार, निवासी वजीरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कार चालक के रूप में काम करते हैं और एक अन्य व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा से गांजा लेकर बांदा जा रहे थे। गांजा पहुंचाने के एवज में उन्हें रुपये मिलने थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 460/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त
उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक
गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
