-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा को लेकर DM-एसपी ने किया शहर का भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, रौता चौराहा, रोडवेज चौराहा, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, कोतवाली और करूआ बाबा क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और विद्युत सुरक्षा पर जोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने के साथ पंडालों में बिजली के कनेक्शन, तारों और अन्य उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
