Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 04:06:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 04:06:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आषाढ़ मास के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मां दुलारों धाम, डेरवा में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आषाढ़ मास के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मां दुलारों धाम, डेरवा में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रीवा (मध्य प्रदेश) के थाना जवा क्षेत्र के अंगवा गांव निवासी पूनम सिंह, पत्नी अनिल सिंह, अपने मायके चिलबिला मांगा (प्रयागराज) से भाई दिलीप सिंह और अन्य परिजनों के साथ मां दुलारों धाम में दर्शन के लिए आई थीं।


सोमवार दोपहर करीब 12:05 बजे दर्शन के दौरान उनकी लगभग 18 ग्राम वजनी सोने की चेन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है।
चोरी की घटना से पीड़िता काफी व्यथित हो गईं और परिजनों के साथ मायूस होकर वापस लौट गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 
 


Featured News