Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने की जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की हुई बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:50:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:50:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री और मीरजापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने सोमवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री और मीरजापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने सोमवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान को विकासखंड, ग्राम पंचायत और नगर वार्ड स्तर पर जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अधिकारियों से गांवों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वर्षा ऋतु समाप्त होने के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और समाधान संभव न होने की स्थिति में कारण सहित जानकारी देने को कहा गया। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, तहसीलदार सदर दीक्षा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News