-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं प्रदान की। बताया गया कि पंडित सोहनलाल शर्मा ने मात्र तीन माह के भीतर संगठन को मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने सैकड़ों नए सदस्यों और कई पदाधिकारियों को संगठन से जोड़कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इसी मेहनत, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष के पद से पदोन्नत कर उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पंडित सोहनलाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे। उनके साथ लगभग 100 से 150 वाहनों का काफिला भी था। लखनऊ पहुंचने के दौरान और वापसी में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंडित सोहनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस समर्पण और मेहनत के साथ उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत किया, उसी निष्ठा के साथ अब पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
उत्तर प्रदेश: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बिहार: NEET-UG में बिहार के आयुष ने हासिल की AIR-4, एम्स दिल्ली में MBBS का सपना हुआ साकार
उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: अनियमित बारिश पर सीएम योगी सख्त, बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश
