Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुकान से चोरी हुई नोटों की माला हुई बरामद, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 12:03:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 12:03:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बढ़ापुर थाना पुलिस ने दुकान से नोटों की माला चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बढ़ापुर थाना पुलिस ने दुकान से नोटों की माला चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो नोटों की माला, जिनमें कुल 5,350 रुपये थे, बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मोहल्ला झोजियान निवासी मो. अकरम पुत्र मो. हसन ने थाना बढ़ापुर में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान से नोटों की माला चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 157/26, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान ओमपाल पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह, निवासी ग्राम सरदारपुर, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर के रूप में की। पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दो नोटों की माला बरामद कर ली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित मोहन शर्मा, कांस्टेबल 406 शहंशाह अब्बास, कांस्टेबल 2282 दानिश और कांस्टेबल 3036 अभिषेक नैन शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News