Contact for Advertisement 9650503773


बास रोड पर अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर दमकल की सहायता से आग पर पाया काबू
 

Fire, under control, villagers, Bansur Municipality area, Ra

- Photo by : Ncr Samachar

राजस्थान   Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL , Date: 20/05/2022 10:31:12 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL ,
  • Date:
  • 20/05/2022 10:31:12 am
Share:

संक्षेप

आग लगने से करीब 50 मन पशुओं का चारा (तूड़ा) और ईधन जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। 

विस्तार

प्रमोद कुमार बंसल / एनसीआर समाचार: 

बानसूर नगर पालिका क्षेत्र के टोडीया का बास रोड पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से करीब 50 मन पशुओं का चारा (तूड़ा) और ईधन जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग लगने की सूचना पर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के टोडीया का बास निवासी सुमेर प्रजापत के खेत में रखे तुडे और ईंधन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से खेत में रखा करीब 50 मन तूड़ा आग में जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची बानसूर नगर पालिका दमकल गाड़ी ने तीन बार बराबर आकर आग पर काबू पाया। 


Featured News