Contact for Advertisement 9650503773


रजस्थान, वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश कार्यालय पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश्व शर्मा

रजस्थान, वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश कार्यालय पहुँचे प

रजस्थान, वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश कार्यालय पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश्व शर्मा - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL , Date: 03/02/2023 11:12:27 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL ,
  • Date:
  • 03/02/2023 11:12:27 am
Share:

संक्षेप

कहा- राजे को राजस्थान की कमान आलाकमान को सौंपनी ही होगी, क्योंकि वसुंधरा बगैर भाजपा सरकार बनना दिन में स्वप्न देखने जैसा

विस्तार

रजस्थान: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा राजधानी जयपुर स्थित वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश कार्यालय सांगानेर में पहुँचे। जहाँ उन्होंने मंच के प्रदेशाध्यक्ष एड. विजय भारद्वाज के दिवंगत पिता स्व. ओमप्रकाश शर्मा का निधन होने पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने कार्यालय पर मंच द्वारा प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में की जा रही आगामी विधानसभा चुनाव की जानकारी प्राप्त की। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि 200 विधानसभाओं के 52 हजार बुथों पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे के समर्थित कार्यकर्ताओं ने राजे कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो के आधार पर कार्य करना शुरू कर दिया है। राजे कार्यकाल में संविदा पर कार्यरत रहे पैराटीचर को स्थाई करके प्रबोधक बनाये जाने से देश भर में संविदाकर्मियों को स्थाई किये जाने की आवाज जोर पकडऩे लगी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी यह वादा किया था, लेकिन आज चार वर्ष बीत जाने पर भी संविदाकर्मियों को निराशा हाथ लगी है। जिसके चलते प्रत्येक वर्ग निराश व नाराज है। राजे को तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

इन्हीं जन भावनाओं पर केन्द्रीय नेतृत्व जल्द से जल्द राजे को राजस्थान की कमान सौंपे। डॉ. शर्मा ने मंच के प्रयासों पर हर्ष व्यक्त करते हुए समर्पित व निष्ठा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने मंच की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय अग्नि परीक्षा का है। प्रदेश भर के सभी जाति व वर्गो में राजे को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने की लहर चल रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी जन भावनाओ का सम्मान करते हुए। विधानसभा चुनाव की कमान राजे को सौंपनी होगी। प्रदेश में वसुंधरा राजे के बिना भाजपा सरकार बनना दिन में स्वप्न देखने जैसा है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री विकास डोई व जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल भी मौजूद थे।