Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: 130 छात्राओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, डॉ. अशोक वर्मा ने घर-घर जागरूकता फैलाने का किया आह्वान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 10:53:47 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:53:47 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, फरीदाबाद में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 130 छात्राओं, वर्ग अनुदेशकों तथा

विस्तार

हरियाणा: राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, फरीदाबाद में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 130 छात्राओं, वर्ग अनुदेशकों तथा अनुदेशकों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा के माध्यम से संस्थान पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति केवल किसी एक विभाग या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें छात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी छात्राएं नशा करने वाली नहीं, बल्कि नशा मुक्ति की जागरूक संदेशवाहक बन सकती हैं। नारी परिवार की धुरी होती है, और उसकी जागरूकता का प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। एक बेटी अपने घर से नशे के विरुद्ध जागरूकता की शुरुआत कर सकती है।

वह माता-पिता, भाई-बहनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को नशे से होने वाली हानि के बारे में समझाकर उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकती है। डॉ. वर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर में नशे के विरुद्ध संवाद शुरू करें, अपने समाज को जागरूक करें और किसी व्यक्ति को नशे की ओर बढ़ता देखकर उसे रोकने तथा सही मार्ग दिखाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं कल परिवार की मार्गदर्शक होंगी। उनके संस्कार और जागरूकता आने वाली पीढ़ियों को दिशा देंगे। इसलिए प्रत्येक छात्रा नशामुक्त समाज के निर्माण की संकल्प धारी प्रहरी बने। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य सतीश कुमार ने की। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक नरेश कुमार सहित अन्य अनुदेशक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई


Featured News