Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली से आजमगढ़ स्थानांतरित हुए एसपी सिटी मानुष पारीक, जनसेवा और कार्यशैली की छोड़ी अमिट छाप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 10:55:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:55:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक का स्थानांतरण आजमगढ़ कर दिया गया है। शासन के तबादला आदेश के अनुसार उन्हें एसपी सिटी आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चिराग जैन बरेली के नए एसपी सिटी होंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक का स्थानांतरण आजमगढ़ कर दिया गया है। शासन के तबादला आदेश के अनुसार उन्हें एसपी सिटी आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चिराग जैन बरेली के नए एसपी सिटी होंगे। बरेली में अपने कार्यकाल के दौरान मानुष पारीक की पहचान अनुशासनप्रिय, संवेदनशील और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में बनी। इससे पहले उन्होंने बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी भी संभाली थी और सितंबर 2024 में एसपी सिटी का दायित्व मिला था। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पुलिसिंग को केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रखकर आम नागरिक की पीड़ा और सुरक्षा को भी केंद्र में रखा। यही वजह है कि समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उन्हें भावनात्मक रूप से गरीबों का मसीहा कहकर याद किया जा रहा है।

गीता का संदेश - कर्तव्य ही पहचान है कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन...
श्रीमद्भगवद्गीता, अध्याय 2, श्लोक 47 अर्थात : मनुष्य का अधिकार केवल अपने कर्म पर है, उसके परिणाम पर नहीं। मानुष पारीक का बरेली से आजमगढ़ जाना केवल एक प्रशासनिक स्थानांतरण है; उनके कर्तव्य, व्यवहार और कार्यशैली की स्मृतियां बरेली में लंबे समय तक बनी रहेंगी। वर्दी बदल सकती है, शहर बदल सकता है, लेकिन ईमानदार कर्म और जनसेवा की पहचान अधिकारी के साथ चलती है। बरेली से आपको विदाई नहीं, शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारी की ओर रवाना कर रहा है। आजमगढ़ की नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी संवेदनशीलता, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा वहां भी जनता का विश्वास अर्जित करे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई


Featured News