-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से अधिकारियों ने संवाद कर उनके सुझाव सुने। उच्चाधिकारियों ने सर्किलवार एवं थानावार तैयारियों की समीक्षा की,सड़क सुरक्षा पर जोर - सार्वजनिक रास्तों को खाली रखना, वाहनों को सीमित गति से चलाने के निर्देश,विद्युत विभाग को तत्पर रहने के निर्देश, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा डीएम जैन जी ने बताया - जनपद में लगभग 1656 दुर्गा पूजा पंडाल एवं 51 रामलीला आयोजन होते हैं। सभी पूजा समितियां पंडालों में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के अलग-अलग बैठने, सीसीटीवी कैमरे (संसाधन होने पर), वॉलंटियर एवं अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करेंगी। SP साहब का सख्त निर्देश - DJ आदि का संचालन निर्धारित SOP के अनुरूप ही होगा, नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।DM ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण परंपरा बनाए रखते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय जी सहित समस्त संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज
उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान
