-
☰
No image found.
ओडिशा: डेलांग में चार मांगों को लेकर हड़ताल, बाजार बंद और सड़कों पर थमे वाहन
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग सहित चार मांगे लेकर ओडिशा वंद आह्वान के तहत डेलांग ब्लक में स्थानीय नेता अशोक कुमार प्रधान के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिपिआइ (एम.एल),एआईसीटीयु तथा कांग्रेस की संयुक्त हडताल हुआ । सं
विस्तार
ओडिशा: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग सहित चार मांगे लेकर ओडिशा वंद आह्वान के तहत डेलांग ब्लक में स्थानीय नेता अशोक कुमार प्रधान के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिपिआइ (एम.एल),एआईसीटीयु तथा कांग्रेस की संयुक्त हडताल हुआ । संशोधित एमएमडिआर कानुन को निरस्त करना,राज्य शिक्षामंत्री नित्यानंद गंड के इस्तीफा और बाढ़ग्रस्तों को तुरंत मुआवजा देने की मांग को लेकर श्रमिक,किसान, कांग्रेस और सिपिआइ (एम.एल) सदस्यों ने डेलांग हाटबाजार चौक पर हडताल करते रहे । बाजार में रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ केंद्र सरकार की नारेबाजी करते रहे । इस दौरान रास्तेपर कोई वाहन नहीं चली । डेलांग और पिपिलि की सभी व्यवसाय प्रतिष्ठान और दुकान बाजार वंद रहा । हडताल में पुरुषों के सहित अनेक सारे महिलाएं भी सामिल रहे । कुछ भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए हर तरह से पुलिस प्रशासन मुस्तैद था । राज्य में मुख्य विरोधी गुट वीजद ओडिशा वंद को समर्थन करने से विलकुल दूर रहा । सिपिआइ (एम.एल) नेता अशोक कुमार प्रधान के कहनेनुसार डेलांग और पिपिलि ब्लक में वंद पुरी तरह से सफल हुआ । इसमें सिपिआइ (एम.एल) की सत्य प्रधान के सहित स्थानीय कांग्रेस नेता निर्मल परिडा,गुरुवारी प्रधान और पूर्णचंद्र प्रधान सामिल हुए थे ।
उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज
उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान
